तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कारों (Tenzing Norgay National Adventure Award)
23 नवंबर 2022 को युवा कार्यक्रमऔर खेल मंत्रालय ने वर्ष 2021 के लिए तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कारों (Tenzing Norgay National Adventure Award) की घोषणा की है । तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, भारत के राष्ट्रपति द्वारा 30 नवंबर 2022 को पुरस्कार प्रदान करेंगे। इस वर्ष, युवा मामले के सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय चयन समिति का गठन किया गया था। समिति की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बाद, सरकार ने निम्नलिखित को पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है:
तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कारों (Tenzing Norgay National Adventure Award) 2021
क्रम संख्या | नाम | श्रेणी |
1. | सुश्री नैना धाकड़ | लैंड एडवेंचर |
2. | श्री शुभम धनंजय वनमाली | वाटर एडवेंचर |
3. | ग्रुप कैप्टन कुंवर भवानी सिंह सम्याल |
लाइफ टाइम अचीवमेंट |
तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय पुरुस्कार की शुरुआत कब से हुई ?
1993 में, केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री, मुकुल वासनिक ने एक प्रथक राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार बनाने की घोषणा की,जो “भूमि, जल और वायु मे साहसिक गतिविधियों के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सर्वोच्च राष्ट्रीय मान्यता” के रूप में स्थापित किया जाना था । वर्ष 1994 के लिए तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार की घोषणा 1995 मे की गई । 1994 से 2021 तक प्रति वर्ष यह पुरुस्कार दिया जाता है ।
तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार किसको दिया जाता है ?
तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार प्रति वर्ष साहसिक के क्षेत्र में संबंधित व्यक्तियों की उल्लेनीय उपलब्धियां को सराहने, युवाओं को नौकरी दिलाने में धैर्य, जोखिम निर्णय, सहयोगी टीम काम और तुरंत, सक्षम एवं प्रभावकारी कदम उठाने की भावना पैदा करने के लिए प्रेरित करने, और युवाओं को साहसिक गतिविधियों या कार्यों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए निम्न लिखित चार श्रेणियों मे दिया जाता है :
- लैंड एडवेंचर
- वाटर एडवेंचर
- वायु एडवेंचर
- लाइफ टाइम अचीवमेंट
तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार की राशि कितनी होती है ?
इस पुरुस्कार को प्राप्त करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को लघु प्रतिमा , प्रमाण पत्र और 15 लाख रु की राशि दी जाती है ।