शुक्रवार, फ़रवरी 28, 2025
spot_imgspot_img

preamble mcq in hindi

preamble mcq in hindi |संविधान की प्रस्तावना के MCQ

संविधान की प्रस्तावना के आधार पर निर्मित प्रश्न जो judiciary के exam आदि मे पूछे गए है जो आने वाले exam के लिए भी महत्वपूर्ण है ।

Q.1 संविधान निर्मात्री सभा में ” उद्देश्य प्रस्ताव“(object resolution) किसके द्वारा प्रस्तुत किया गया ?

(A) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

(B) जवाहरलाल नेहरु

(C) भीमराव अम्बेडकर

(D) सरदार वल्लभ भाई पटेल

उत्तर :  (B) जवाहरलाल नेहरू ने 13 दिसम्बर 1946 को  संविधान के लिए  उद्देश्य प्रस्ताव  संविधान सभा  के समाने रखा जिसे संविधान सभा ने  22 जनवरी 1947  को  सर्वसममति से पारित कर दिया।

Q.2 भारत के संविधान के रचयिताओं का मानस निम्नलिखित में किस में प्रतिबिंबित होता है ?

(A) उद्देशिका

(B) मौलिक अधिकार

(C) मौलिक कर्तव्य

(D) राज्य के नीति निर्देशक तत्व

उत्तर:  A  इन री बेरुबारी यूनियन AIR 1960 SC के मामले में  उद्देशिका  संविधान निर्माताओं के विचारों को जानने की कुंजी है” ।

Q.3 निम्नलिखित में से किस वाद में सर्वोच्च न्यायालय ने अभिनिर्धारित किया था कि प्रस्तवना  संविधान का भाग नहीं हैं ( Preamble is not part of constitution)?

(A) गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य

(B) केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य

(C) इन री बेरुबारी

(D) सज्जन सिंह बनाम राजस्थान राज्य

उत्तर: C  इन री बेरुबारी यूनियन AIR 1960 SC के मामले मे कहा गया कि  संविधान में उद्देशिका के रहने या ना रहने से कोई  फर्क नहीं पड़ता है , क्यों कि  यह ना तो सरकार को कोई शक्ति देती है और ना ही उस शक्ति को किसी भी रूप में निर्बंधित नियंत्रित या निर्वापित करती है इसका सहारा तभी लिया जा सकता है जहां संविधान की भाषा संदिग्ध होती है।

Q.4 निम्नलिखित में से कौन सर्वोपरि ( superior )है  ?

(A) भारत का उच्चतम न्यायालय

(B) भारत का संविधान

(C) भारत की संसद

(D) भारत का राष्ट्रपति

उत्तर :(B) भारत में संविधान को सर्वोच्च माना गया है क्योंकि भारत का संविधान संघात्मक संविधान है जिसकी एक प्रमुख विशेषता संविधान  का सर्वोपरि  होना भी है । और संविधान  सरकार के सभी अंगो कार्यपालिका विधायिका और न्यायपालिका का स्त्रोत होता है और उनके स्वरूप, संगठन, शक्तियों के संबंध में उपबंध संविधान में ही निहित होते हैं।

Q.5 भरतीय संविधान की प्रस्तावना में समाजवादी (socialist)एवं ‘ पंथनिरपेक्ष (secular) शब्द जोड़े गये ?

(A) संविधान के 15वें संसोधन द्वारा

(B) संविधान के 49वें संसोधन द्वारा

(C) संविधान के 42वें संसोधन द्वारा

(D) संविधान के 44वें संसोधन द्वार

उत्तर : C    भारत के संविधान की प्रस्तावना में 42 वें संविधान संशोधन अधिनियम 1976 के द्वारा समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, और अखंडता  शब्द जोड़े गए।

Q.6 उच्चतम न्यायालय द्वारा किस मामले में संविधान की उद्देशिका में 42 वे संशोधन से जोड़ा गया शब्द “पंथिरपेक्षता” को  आधारभूत ढांचा घोषित किया गया था?

(A) केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य

(B) इन री बेरूबारी यूनियन

(C) गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य

(D) एस. आर बोंबई बनाम भारत संघ

उत्तर: D एस. आर. बोंबई बानम भारत संघ इसी इसी मामले में “उद्देश्य”  एवं पंथनिरपेक्षता को संविधान का आधारभूत ढांचा घोषित किया गया।

Q.7 भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किस मामले में अभिनिर्धारित किया गया कि संविधान की उद्देशिका संविधान का भाग है?

(A) इन री बेरुबरी यूनियन

(B) गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य

(C) केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य

(D) अरुण राय बनाम भारत संघ

उत्तर: c केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य (1973) इसी मामले में उच्चतम न्यायालय ने अपने पूर्व में  इन री बेरुबारी के मामले में दिए गए निर्णय को उलट दिया और  निर्धारित किया कि उद्देशिका का संविधान का एक भाग है।संविधान के उपबंध का निर्वाचन करने में उद्देशिका का बहुत अधिक महत्व है। इसी मामले में आधारभूत ढांचे का सिद्धांत पारित किया।

Q.8 संविधान अधिनियमित किया गया ?

(A) 26 नवम्बर 1946

(B) 26 नवम्बर 1949

(C) 26 जनवरी 1947

(D) 26 जनवरी 1950

उत्तर : B

संविधान की उद्देशिका में अंतिम लाइन : अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर 1949 ईस्वी को  एतदद्वारा संविधान को अंगीकृत ,अधिनियमित और आत्मअर्पित करते हैं?

Q.9 भारत के संविधान की उद्देशिका के अनुसार सही क्रम है

(A) सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष , लोकतंत्रात्मक गणराज्य( sovereign socialist secular Democratic Republic)

(B) सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, पंथनिरपेक्ष , लोकतंत्रात्मक गणराज्य ,समाजवादी( sovereign socialist Democratic Republic seculaRepub

(C) सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी   लोकतंत्रात्मक गणराज्य ,( sovereign secular socialist Democratic Republic)

(D) सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, लोकतंत्रात्मक गणराज्य समाजवादी, पंथनिरपेक्ष ,( sovereign Democratic Republic socialist secular)

उत्तर : A

उद्देशिका  की प्रारंभिक लाइनों हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न ,समाजवादी, पंथ निरपेक्ष ,लोकतंत्रात्मक ,गणराज्य बनाने के लिए।

Q.10  निम्नलिखत मैं से कौन सा कथन सही  है ?

(A) प्रस्तावना में संविधान निर्माताओं की मंशा और संविधान के उद्देश्य निहित  नहीं है।

(B) प्रस्तावना में समाजवादी शब्द का उद्देश्य राजनीतिक और धार्मिक मामलों में असमानता समाप्त करना है।

(C) भारत के संविधान के प्रस्तावना में पवित्र शपथ भारत के लोगों के नाम पर ली जाती है।

(D) भारत के संविधान की प्रस्तावना में अपने लोगों के लिए मौलिक अधिकार मौलिक कर्तव्य और नीति निर्देशक सिद्धांत को सुरक्षित करने का संकल्प लिया गया है।

उत्तर c

हम भारत के लोग…………….. दृढ़ संकल्प होकर ।

अब अंतिम प्रश्न आपके के लिए आप इस प्रश्न का उत्तर कमेन्ट बॉक्स मे दे सकते हैं। और यदि आपको ऐसी ही और  MCQ चाहिए तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ अधिक से अधिक शेयर करें।

Q.1 1 संविधान सभा का गठन किस मिशन के अधीन किया गया?

  1. क्रिप्स मिशन
  2. कैबिनेट मिशन
  3. उपरोक्त A and B
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं।

Get in Touch

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_imgspot_img
spot_img

Get in Touch

3,646फॉलोवरफॉलो करें
22,200सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Posts

© All rights reserved