शनिवार, मार्च 1, 2025
spot_imgspot_img

Mp Gk in Hindi | Mp Gk for Adpo and mpcj

आज के इस लेख में मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का जो कि वन लाइनर के रूप में होंगे डिसकस करेंगे ।जो मध्यप्रदेश में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिहाज से बेहद ही महत्वपूर्ण होंगे। विशेषता विशेषता यह मध्य प्रदेश सिविल जज एवं मध्य प्रदेश सहायक लोक अभियोजन परीक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान भाग 1 सामान्य परिचय
इसका विडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

 

 Q.1 मध्य प्रदेश राज्य का गठन कब हुआ ?
Ans– 1 नवंबर 1956 को
• सिफारिश – राज्य-पुनर्गठन आयोग। अध्यक्ष फजल अली।
• वर्तमान स्वरूप 1 नवंबर 2000 से छत्तीसगढ़ के अलग राज्य बनने के बाद।
Q.2 मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है ?
Ans– भोपाल
• पहले सीहोर जिले की तहसील थी। 2 अक्टूबर 1972 से जिला बना।
Q.3 मध्यप्रदेश का नामकरण किसके द्वारा किया गया ?
Ans– पंडित जवाहरलाल नेहरु के द्वारा भारत के मध्य में होने के कारण।
Q.4 मध्य प्रदेश को अन्य किन नामों से जाना जाता है?
Ans – मध्य प्रदेश को
• हृदय प्रदेश,
• टाइगर स्टेट,
• डायमंड स्टेट,
• सोया प्रदेश,
• मध्य भारत,
• लघु भारत व
• नदियों का मायका नामों से जाना जाता है।
Q.5 मध्य प्रदेश का क्षेत्रफल कितना है?
Ans– 308252 वर्ग किलोमीटर
• देश के कुल क्षेत्रफल का 9.38%
• अमरकंटक की किरार घाटी विवाद के कारण 308245 वर्ग किलोमीटर भी देखने को मिलता है।
Q.6 भारत में क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश का कौन सा स्थान है?
Ans– दूसरा
मध्य प्रदेश क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान के बाद दूसरा सबसे बड़ा राज्य है।
Q.7 मध्य प्रदेश को भू आवेष्ठित(Landlocked) राज्य क्यों कहते हैं?
Ans– मध्य प्रदेश पूर्णता भू आवेष्ठित राज्य है क्योंकि इसकी सीमाएं ना तो किसी समुद्री सीमा को छूती है ना ही किसी अंतरराष्ट्रीय सीमा को छूती हैं?
 भू आवेष्ठित राज्य का अर्थ होता है एक ऐसा क्षेत्र के चारों तरफ से भूमि से घिरा हुआ है ।
Q.8 मध्य प्रदेश की भौगोलिक स्थिति क्या है?
Ans– उत्तरीअक्षांश में
26°6’ उत्तरी अक्षांश (latitude) से 26°30’ मिनट उत्तरी अक्षांश तक
पूर्वी देशांतर में
74°9` पूर्वी देशांतर से 82°48’ पूर्वी देशांतर तक है।
अक्षांश और देशांतर – पृथ्वी(ग्लोब) पर किसी स्थान की स्थिति को बताने वाली काल्पनिक क्षैतिज(horizontal) एवं ऊर्ध्वाधर(vertical) रेखाएं होती हैं।
Q.9 मध्य प्रदेश राज्य की सीमा कितने राज्यों की सीमाओं (State Boundary) को स्पर्श करती हैं?
Ans: 5 राज्यों को।
• पूर्व में (In East) छत्तीसगढ़,
• पश्चिम में( In West) गुजरात और राजस्थान
• उत्तर में(In North) उत्तर प्रदेश
• दक्षिण में(in south) महाराष्ट्र
Q10 मध्य प्रदेश की सबसे कम सीमा (least border) किस राज्य के साथ लगती है?
Ans:- गुजरात ( बड़ोदरा, दाहोद)
• मध्य प्रदेश के 2 जिले झाबुआ अलीराजपुर गुजरात राज्य की सीमा को छूते हैं।
Q.11 मध्य प्रदेश की सबसे अधिक सीमा (Maximum border) किस राज्य के साथ लगती है?
Ans– U.P.
 मध्य प्रदेश के 14 जिलों की सीमाएं उत्तर प्रदेश के साथ लगती हैं। जो मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, टीकमगढ़ निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली।
Q.12 मध्य प्रदेश के कितने जिलों से होकर कर्क रेखा Tropic Of Cancer गुजरती(pass) है?
Ans– 14
रतलाम, उज्जैन, आगर मालवा, राजगढ़, सीहोर, भोपाल, विदिशा, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल।
 Q.13 मध्य प्रदेश का सबसे पूर्वी व पश्चिमी जिला कौन सा है?
Ans– पूर्वी जिला सिंगरौली पश्चिमी जिला अलीराजपुर
• उत्तरी जिला मुरैना
• दक्षिणी जिला बुरहानपुर|
Q.14मध्य प्रदेश में कुल कितने जिले व संभाग हैं?
Ans मध्य प्रदेश में कुल 52 जिले व 10संभाग है।
Q.15 मध्य प्रदेश का सबसे नवीन जिला (New District) कौन सा है?
Ans निवाड़ी
• निवाड़ी टीकमगढ़ से अलग होकर अक्टूबर 2018 में मध्यप्रदेश का 52 वा जिला बना।
Q.16. मध्य प्रदेश का नवीनतम संभाग (new division ) कौनसा है?
Ans– शहडोल जो अनूपपुर उमरिया तथा शहडोल जिलों से मिलकर बनता है।
Q.17 मध्य प्रदेश का पूरब से पश्चिम व उत्तर से दक्षिण विस्तार कितना है?
Ans – पूर्व से पश्चिम east- west 870Km ( width)
 उत्तर से दक्षिण 605km(lenth)
Q.18 मध्य प्रदेश में कुल कितने विकासखंड है तथा उनमें से कितने आदिवासी विकास खंड है?
Ans– 313 block आदिवासी 89 block
Q.19 मध्यप्रदेश में कुल कितने ग्राम (total Village) है?
Ans – 54903 total Village
• इनमें से आबाद ग्राम( inhabited village) 52117
• Inhabited village( आबाद ग्राम) का मतलब जहां लोग रहते है।
Q.20 2011 की जनगणना के आधार पर मध्य प्रदेश की कुल जनसंख्या (total population) कितनी है ?
Ans– 7,26,26,809
• Male 3,76,12,306
• Female 3,50,14,503

जाने एफआईआर व एनसीआर क्या होता है एवं इसके मध्य क्या अन्तर है।

Q.21 मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की खंडपीठ(Bench) कहां स्थित है?
Ans: Gwalior & Indore
Principal seat jabalpur
 अंत में आप के लिए प्रश्न आप इसका उत्तर नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है। इसका उत्तर आपको इसके अगले भाग में मिलेगा ।
 
Q.मध्य प्रदेश का जनसंख्या के आधार पर भारत में कौनसा स्थान है?

Get in Touch

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_imgspot_img
spot_img

Get in Touch

3,646फॉलोवरफॉलो करें
22,200सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Posts

© All rights reserved