सोमवार, मई 12, 2025
होमJharkhand CJJharkhand Judiciary Syllabus 2023 in hindi pdf download here | Jharkhand civil...

Jharkhand Judiciary Syllabus 2023 in hindi pdf download here | Jharkhand civil judge syllabus in hindi pdf

झारखंड सिविल जज सिलेबस 2023-24

आप झारखंड में जज बनने का सपना देख रहे हैं तो आप के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य की न्यायिक सेवा के अधीन सिविल जज जूनियर डिविजन के 138 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है।

ऐसे में झारखंड सिविल जज जूनियर डिविजन की परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे पहला कदम सिलेबस पता होना। इस लेख में झारखंड सिविल जज जूनियर डिविसन 2023 के सिलेबस को जानेगें।

झारखंड सिविल जज जूनियर डिविजन परीक्षा 2023 का पैटर्न :

लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली झारखंड सिविल जज जूनियर डिविजन की परीक्षा तीन स्टेज में होगी :

  • प्रारम्भिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • साक्षात्कार

झारखंड सिविल जज जूनियर डिविजन परीक्षा 2023 प्रारम्भिक परीक्षा का सिलेबस :

प्रारम्भिक परीक्षा 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे जिसका सिलेबस निम्नानुसार होगा :

परीक्षाविषयप्रश्नअंकसमय
प्री.(i) सामान्य अंग्रेजी (General English)
(ii) सामान्य ज्ञान(करंट अफेयर सहित ) (General Knowledge (including Current Affairs)
(iii) सिविल प्रक्रिया सहिंता,1908 (Civil procedure code,1908)
(iv) दंड प्रक्रिया सहिंता,1973 (criminal procedure code,1973)
(v) भारतीय साक्ष्य अधिनियम,1872(Indian Evidence Act, 1872
(vi) संविदा अधिनियम,1872    (Law of Contract, 1872)
(vii) भारतीय दंड सहिंता,1860 (Indian Penal Code, 1860)       
1001002 घंटे
झारखंड सिविल जज जूनियर डिविजन प्रारम्भिक परीक्षा का सिलेबस

झारखंड सिविल जज जूनियर डिविसन परीक्षा 2023 मुख्य परीक्षा का सिलेबस:

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा प्रारम्भिक परीक्षा में 15गुणा तथा कटऑफ लिस्ट में एक समान नंबर वाले सभी अभ्यर्थीयों की दशा में संख्या अधिक हो सकेगी। इस प्रकार प्री परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद लिखित परीक्षा के चयनित होंगे । मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम(सिलेबस) निम्नानुसार होगा:

मुख्य परीक्षा पेपर 1 का सिलेबस:

(i) प्रक्रियात्मक विधि (सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 और आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973)

(ii) भारतीय दंड संहिता, 1860.

(iii) भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872.

(iv) परिसीमा अधिनियम, 1963.

मुख्य परीक्षा पेपर 2 का सिलेबस:

(i) संविदा अधिनियम, 1872

(ii) माल की बिक्री अधिनियम, 1930

(iii) परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881

(iv) मध्यस्थता और सुलह अधिनियम, 1996

(v) संपत्ति हस्तांतरण अधिनियम, 1882

मुख्य परीक्षा पेपर 3 का सिलेबस:

(i) हिन्दू कानून और मोहम्मडन कानून

(ii) किराया नियंत्रण कानून।

(iii) विशिष्ट अनुतोष अधिनियम, 1963

(iv) न्यायशास्त्र

मुख्य परीक्षा पेपर 4 का सिलेबस:

हिंदी और अंग्रेजी (निबंध, संक्षिप्तिकरण , अनुवाद और व्याख्या)

झारखंड सिवल जज जूनियर डिविजन मुख्य परीक्षा 2023 मे 4 प्रश्नपत्र होंगे। हर एक पेपर 100 अंक का होगा, जिसमें हर एक के लिए 100 अंक निर्धारित हैं। मुख्य परीक्षा का आयोजन 2 दिन किया जाएगा, हर दिन दो प्रश्न पत्र होंगे ।

झारखंड सिविल जज जूनियर डिविसन परीक्षा 2023 साक्षात्कार :

मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार के लिए 100 अंक निर्धारित है ।साक्षात्कार में मिनीमम 25% अंक सामान्य एवं ews तथा 20 % अंक एससी/एसटी/ओबीसी /बीसी के अभ्यर्थियों को प्राप्त करना अनिवार्य है।

Related articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most popular

Latest

Subscribe

© All rights reserved