सोमवार, मार्च 10, 2025
spot_imgspot_img

RJS 2025 नया सिलेबस PDF डाउनलोड करें | RJS Exam pattern

RJS 2025 नया  सिलेबस  in hindi : download pdf in hindi

राजस्थान में सिविल जज (rjs) बनने का आपका भी सपना है ? हाल ही में rjs exam 2025 में 44 पदों के लिए जारी विज्ञापन में आर जे एस 2025 का नया पाठ्यक्रम जारी किया है  अब समय आ गया है अपनी तैयारी की ओर विशेष ध्यान देने का इसके इए rjs के नए सिलेबस की जानकारी होनी चाहिए। इस लेख में हम आपके साथ rjs 2025 का प्रारम्भिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार का पाठ्यक्रम साझा कर रहे हैं , जिसका पीडीएफ़ आप डाउनलोड( download rjs 2025 syllbus pdf ) कर सकते हैं ।

RJS 2025 vacancy notification read here 

RJS 2025 परीक्षा : चयन प्रक्रिया

राजस्थान में सिविल जज (rjs ) में चयन के लिए राजस्थान उच्च न्यायालय तीन चरणों में इस परीक्षा का आयोजन करता है :

  1. प्रारम्भिक परीक्षा(RJS prelimnary exam )
  2. मुख्य (लिखित) परीक्षा (RJS Mains  exam )
  3. साक्षात्कार (Interview )

 

राजस्थान सिवल जज (आर जे एस) प्रारम्भिक परीक्षा  2025 : सिलेबस व पैटर्न  

 

आर जे एस की प्रारम्भिक परीक्षा OMR आधारित ऑफलाइन पद्धति के अनुसार आयोजित की जाती है। इसमे बहुविकल्पीय प्रश्न (objective type ) होंगे । निम्नप्रारूप में होंगे

 

प्रश्न पत्र विषय प्रश्न संख्या अंक समय
1 विधि 70 70 2 घंटे
  हिन्दी 15 15  
  English 15 15  
कुल   100 100 2 घंटे

RJS प्रारम्भिक परीक्षा विधि सिलेबस 

आर जे एस की प्रारम्भिक परीक्षा के प्रश्न पत्र निम्न लिखित विषयों से पूछे जाएंगे –

क्र. विषय
1. सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908
2. भारत का संविधान
3. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872
4. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872
भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023
5. परिसीमा अधिनियम, 1963
6. विनिर्दिष्ट अनुतोष अधिनियम, 1963
7. सपंत्ति अंतरण अधिनियम,1882
8. संविधियों का निर्वचन
9. राजस्थान किराया  नियंत्रण अधिनियम,2001
10. हिन्दू विधि –
  • हिन्दू विवाह अधिनियम, 1955,
  • हिन्दू दत्तक ग्रहण एवं भरण-पोषण
  • अधिनियम, 1956, हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956,
  • हिन्दू अवयस्कता एवं संरक्षकता अधिनियम, 1956
11. राजस्थान न्यायालय फीस एवं वाद मूल्यांकन अधिनियम 1961
12. राजस्थान भू -राजस्व संहिता 1956
13. भागीदारी अधिनियम, 1932
14. माल विक्रय अधिनियम, 1930
15. पंजीकरण अधिनियम, 1908
16. मुस्लिम विधि
(उत्तराधिकार, विवाह, तलाक, भरण-पोषण एवं दत्तक ग्रहण से संबंधित)
17. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023
दंड प्रक्रिया संहिता, 1973
18. भारतीय न्याय संहिता, 2023
भारतीय दंड संहिता, 1860
19. किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015
20. परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881
21. अपराधी परिवीक्षा अधिनियम, 1958
22. लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012
23. घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम ,2005
24. स्त्रियों का अशिष्ट प्रतिरूपण (प्रतिषेध) अधिनियम, 1986
25. कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013
26. राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950
27. सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000

आर जे एस प्रारम्भिक परीक्षा विधि सिलेबस RJS preliminary exam2025 syllabus

RJS प्रारम्भिक परीक्षा : हिंदी सिलेबस 

क्र. विषय (हिन्दी )
i. शब्द रचना सन्धि एवं सन्धि विच्छेद , समास उपसर्ग प्रत्यय ,
ii. शब्द प्रकार: (क) तत्सम , अर्द्धतत्सम , तद्भव , देशज , विदेशी (ख) सज्ञा सर्वनाम विशेषण , क्रिया , अव्यय (क्रिया विशेषण , सम्बन्ध सूचक, विस्मयबोधक निपात )
iii. शब्द ज्ञान : पर्यायवाची, विलोम, शब्द युग्मों का अर्थ भेद, वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द, समश्रुत भिन्नार्थक शब्द, समानार्थी शब्दों का विवेक, उपयुक्त शब्द चयन, सम्बन्धवाची शब्दावली
iv. शब्द शुद्धि
v. व्याकरणिक कोटियों परसर्ग, लिंग, वचन पुरुष, काल, वृत्ति (Mood) पक्ष (Aspect) वाच्य (Voice)
vi. वाक्य रचना
vii. वाक्य
viii. विराम चिन्हों का प्रयोग शुद्धि
ix. मुहावरे / लोकोक्तियाँ
X. पारिभाषिक शब्दावली प्रशासनिक विधिक (विशेषतः)
आर जे एस प्रारम्भिक परीक्षा सिलेबस 2025 हिंदी (Hindi)

RJS प्रारम्भिक परीक्षा : अंग्रेजी सिलेबस

क्र. Topic (ENGLISH)
i. Tenses
ii. Articles and Determiners
iii. Phrasal Verbs and Idioms
iv. Active & Passive Voice
v. Co – ordination & Subordination
Vi. Direct and Indirect Speech
vii. Modals expressing various concepts (Obligation, Request, Permission , Prohibition, Intention, Condition, Probability, Possibility, Purpose, Reason, Companions , Contrast )
viii. Antonyms and Synonyms .

राजस्थान सिवल जज (RJS ) मुख्य परीक्षा: पैटर्न व  सिलेबस –

आर जे एस की मुख्य परीक्षा  लिखित रूप में आयोजित की जाती है। इसमे 4 प्रश्न पत्र होंगे । निम्नप्रारूप में होंगे

प्रश्न पत्र संख्या विषय अंक समय
1 विधि I 100 3 घंटे
2 विधि II 100 3 घंटे
3 भाषा पेपर I (HINDI) 50 2 घंटे
4 भाषा पेपर II English 50 2 घंटे
       

आर जे एस मुख्य परीक्षा 2025 में निम्नलिखित विषय शामिल होंगे:

RJS मुख्य परीक्षा विधि पेपर( law paper 1) 

क्र.
विषय
1.
सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908
2.
भारत का संविधान
3.
भारतीय संविदा अधिनियम, 1872
4.
भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872
भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023
5.
परिसीमा अधिनियम, 1963
6.
विनिर्दिष्ट अनुतोष अधिनियम, 1963
7.
सपंत्ति अंतरण अधिनियम,1882
8.
संविधियों का निर्वचन
9.
राजस्थान किराया  नियंत्रण अधिनियम,2001
10.

हिन्दू विधि –

  • हिन्दू विवाह अधिनियम, 1955,
  • हिन्दू दत्तक ग्रहण एवं भरण-पोषण
  • अधिनियम, 1956, हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956,
  • हिन्दू अवयस्कता एवं संरक्षकता अधिनियम, 1956
11.
राजस्थान न्यायालय फीस एवं वाद मूल्यांकन अधिनियम 1961
12.
राजस्थान भू -राजस्व संहिता 1956
13.
भागीदारी अधिनियम, 1932
14.
माल विक्रय अधिनियम, 1930
15.
पंजीकरण अधिनियम, 1908

16.

17.

मुस्लिम विधि
(उत्तराधिकार, विवाह, तलाक, भरण-पोषण एवं दत्तक ग्रहण से संबंधित)

आदेश / निर्णय लेखन

आर जे एस विधि पेपर I

RJS मुख्य परीक्षा विधि पेपर II ( law paperII)

1.
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023
दंड प्रक्रिया संहिता, 1973
2.
भारतीय न्याय संहिता, 2023
भारतीय दंड संहिता, 1860
3.
भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872
भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023
4.
किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015
5.
परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881
6.
अपराधी परिवीक्षा अधिनियम, 1958
7.
लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012
8.
घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम ,2005
9.
स्त्रियों का अशिष्ट प्रतिरूपण (प्रतिषेध) अधिनियम, 1986
10.
कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013
11.
राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950
12.
सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000
13.
आरोप विरचना /निर्णय लेखन 

RJS मुख्य परीक्षा भाषा पेपर

क्र. विषय
पेपर I हिन्दी भाषा मे निबंध लेखन
पेपर II अंग्रेजी भाषा मे निबंध लेखन
आर जे एस भाषा पेपर

RJS 2025 : साक्षात्कार 
किसी अभ्यर्थी से साक्षात्कार में निम्नलिखित विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जा सकते हैं :
  • उसके स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय केअभिलेखों के आधार पर
  • उसके चरित्र, व्यक्तित्व, पते और शारीरिक संरचना के संदर्भ में । उससे सामान्य प्रकृति के प्रश्न पूछे जा जो सकते हैं जो शैक्षणिक या कानून से भिन्न हो उसके सामान्य ज्ञान के परीक्षण के लिए, समसामयिक मामलों और वर्तमान समस्याओं पर आधारित प्रश्न ।
  • राजस्थानी बोलियों में प्रवीणता और राजस्थान के सामाजिक रीति-रिवाजों का ज्ञान से संबंधित प्रश्न ।

FAQ:

Q. क्या राजस्थान सिवल जज परीक्षा मे नेगटिव मार्किंग होती है ?

Ans. आर जे एस मे नेगटिव मार्किंग नहीं है।

Q. राजस्थान सिवल जज (rjs) मैन्स(mains) कितने पेपर होते हैं ?

Ans. rjs मे 4 पेपर होते हैं

Q. rjs की प्री परीक्षा कैसे होती है ?

Ans. rjs की प्री परीक्षा ऑफलाइन OMR आधारित होती है

Get in Touch

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_imgspot_img
spot_img

Get in Touch

3,646फॉलोवरफॉलो करें
22,200सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Posts