सोमवार, मार्च 10, 2025
spot_imgspot_img

evidence mcq in hindi | साक्ष्य अधिनियम MCQ

Evidence mcq in Hindi | साक्ष्य अधिनियम MCQ

(section 1 to 3 )

1.भारतीय साक्ष्य अधिनियम का प्रवर्तन हुआ-

(अ) 1 सितम्बर 1872

(ब) 1 अक्टूबर, 1872

(स) 1 जुलाई, 1872

(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

सही उत्तर – (अ)

2. भारतीय साक्ष्य अधिनियम मे कुल-

(अ) 11 अध्याय, 167 धाराये है

(ब) 11 अध्याय, 2 अनुसूची है

(स) 11 अध्याय, 197 धाराये है

(द) 156 धाराये, 3 अनुसूची है

सही उत्तर – (अ) 

3. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 लागू होता है ?

(अ) विभागीय कार्यवाहियों पर

(ब) आयकर कार्यवाहियों पर

(स) अधिकरणों पर

(द) उपर्युक्त में से किसी पर भी लागू नहीं होता है

सही उत्तर – (द)

4. साक्ष्य की विधि-

(अ) भूतलक्षी प्रभाव रखती है

(ब) व्यक्ति के मूल अधिकारों को प्रभावित करती है

(स) सदैव भविष्यलक्षी प्रभाव रखती है

(द) प्रक्रियात्मक विधि नहीं है

सही उत्तर – (अ)

5. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 का उद्देश्य, उद्देशिका के अनुसार है –

(अ) साक्ष्य की विधि को परिभाषित और संशोधित करना

(ब) साक्ष्य की विधि का समेकन, परिभाषा और संशोधन करना

(स) साक्ष्य की विधि का प्रकटन, परिभाषा और संशोधन करना

(द) साक्ष्य की विधि का प्रकटन, समेकन, परिभाषा और संशोधन करना

सही उत्तर – (ब)

6. अमुक स्थान में अमुक क्रम से अमुक पदार्थ व्यवस्थित है –

(अ) एक तथ्य है

(ब) एक राय है

(स) एक दस्तावेज है

(द) एक हेतुक है

सही उत्तर – (अ)

7. साक्ष्य अधिनियम कि धारा 3 मे इलेक्ट्रॉनिक अभिलेखों को किस तिथि से शामिल किया गया ?

(अ) 17 October, 2000

(ब) 10 October, 2000

(स) 2 October, 2000

(द) 14 November, 2000

सही उत्तर – (अ) 

8. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 की धारा 8 किन तथ्यों के संबंध में सुसंगति का नियम प्रतिपादित करती है ?

(अ) हेतु

(ब) तैयारी

(स) पूर्ववर्ती या पश्चात्वर्ती आचरण

(द) उपर्युक्त सभी

सही उत्तर – (द)

9. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 की धारा 9 निम्नलिखित में से किस प्रकार के तथ्यों को सुसंगत बनाती

(अ) सम्पोषक अथवा खण्डनात्मक तथ्य

(ब) परिचयात्मक तथ्य

(स) स्पष्टीकारक तथ्य

(द) उपर्युक्त सभी

सही उत्तर – (द)

10. “दूधनाथ पाण्डेय बनाम उत्तर प्रदेश राज्य, AIR 1981 SC 911” वाद साक्ष्य विधि के किस विषय से संबंधित है ?

(अ) रेस गेस्टे से

(ब) अन्यत्र उपस्थित होने का अभिवाक से

(स) स्वीकृति से

(द) सहअपराधी से

सही उत्तर – (ब) 

11. किस वर्ष भारतीय साक्ष्य अधिनियम में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य को दस्तावेजी साक्ष्य के रूप में सम्मिलित किया गया ?

(अ) 2001

(ब) 2002

(स) 2000

(द) 1999

सही उत्तर – (स)

12. निम्नलिखित में से कौन सा ‘दस्तावेज’ है ?

(अ) उपहासांकन

(ब) रेडियो-प्रसारण

(स) अपवचन दस्तावेज है

(द) दूरभाष पर बात-चीत

सही उत्तर – (अ) 

13.  ‘दस्तावेज’ है-

(अ) उपहासांकन (व्यंग्य चित्र)

(ब) मुद्रित, शिला-मुद्रित या फोटोचित्रित शब्द

(स) मानचित्र एवं शिला पर उत्कीर्ण लेख

(द) उपर्युक्त सभी

सही उत्तर – (द)

14. न्यायालय में निरीक्षण के लिए प्रस्तुत ‘दस्तावेजों’ में शामिल है-

(1) एक लिखित दस्तावेज

(2) उपहासांकन

(3) एक इलेक्ट्रानिक दस्तावेज

(4) शिला पर उत्कीर्ण लेख

(अ) 1 और 4

(ब) 1, 2 और 4

(स), 1, 2, 3 और 4

(द) 1, 3, और 4

सही उत्तर – (स)

15. जहां कहीं भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 द्वारा यह प्रावधानित है कि न्यायालय किसी तथ्य की उपधारणा करेगा वहां न्यायालय ऐसे तथ्य को-

(अ) साबित मानेगा यदि और जब तक यह नासाबित नहीं किया जाता है

(ब) साबित मान सकेगा यदि और जब तक वह नासाबित नहीं किया जाता

(स) साबित मानेगा

(द) साबित मानेगा और उसे नासाबित करने के प्रयोजन के लिए साक्ष्य दिये जाने की अनुज्ञा नहीं देगा

सही उत्तर – (अ) 

यदि आप आगे भी JUDICIARYEXAM.COM पर ऐसे ही महत्वपूर्ण प्रश्नों के साथ अभ्यास करना चाहते हैं, तो आज ही बिना किसी शुल्क JUDICIARYEXAM.COM की सदस्यता ले । आपके के सुझाव सदैव अपेक्षित हैं । 
धन्यवाद

Get in Touch

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_imgspot_img
spot_img

Get in Touch

3,646फॉलोवरफॉलो करें
22,200सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Posts