डेली करंट अफेयर्स
प्रश्नः1. संयुक्त राष्ट्र ने 2025 को किस वर्ष के रूप में घोषित किया है?
उत्तर: क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष।
प्रश्नः2. भारत के नए सेना प्रमुख कौन नियुक्त किए गए हैं?
उत्तर: लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी।
प्रश्न :3 हाल ही पेमा खांडू ने किस राज्य के मुख्यमंत्री रूप में शपथ ग्रहण की है ?
उत्तर; अरुणाचल प्रदेश।
प्रश्न:4. हाल ही में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित किस स्थान का नाम ज्योतिर्मठ करने को मंजूरी दी है ?
उत्तर: अब जोशीमठ को उसके प्राचीन नाम ज्योतिर्मठ से जाना जाएगा।
प्रश्नः 5. दक्षिण पूर्व एशियाई देश के कौन से तीन देश माइक्रोप्लास्टिक की प्रति व्यक्ति खपत में अग्रणी हैं?
उत्तर: मलेशिया, इंडोनेशिया और फिलीपींस।
प्रश्नः6. कॉर्नेल विश्वविद्यालय के अध्ययन में किस खतरनाक पर्यावरणीय चिंता पर प्रकाश डाला गया है?
उत्तर ; दक्षिण पूर्व एशिया में माइक्रोप्लास्टिक की उच्च खपत।
प्रश्न:7. हाल ही में किस स्पेस संस्था ने मंगल ग्रह की भूमध्य रेखा के पास बर्फ की मौजूदगी का पता लगाया है।
उत्तर: यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ESA) के एक्सोमार्स और मार्स एक्सप्रेस मिशन ने मंगल ग्रह पर भारी मात्रा में पानी के होने का पता लगाया है।
प्रश्न:8. हाल ही में किसे भारत का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) नियुक्त किया है ?
उत्तर : अजीत डोवाल (तीसरी बार)।
प्रश्न:9. हाल ही में किसे प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
उत्तर : पीके मिश्र ।
प्रश्न :10. G7 देशों की बैठक की मेजबानी कौन सा देश कर रहा है ?
उत्तर : इटली के फसानो शहर में ।