सोमवार, मई 12, 2025
होमभारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023Bhartiya Sakshya Adhiniyam 2023 introduction भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023

Bhartiya Sakshya Adhiniyam 2023 introduction भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023

भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023

[2023 का अधिनियम संख्यांक 47]

निष्पक्ष विचारण के लिए साक्ष्य के साधारण नियमों को समेकित करने और सिद्धांतों का उपबंध करने के लिए अधिनियम

भारत गणराज्य के चौहत्तरवें वर्ष में संसद द्वारा निम्नलिखित रूप में यह अधिनियमित हो:

 

भाग 1 : तथ्यों की सुसंगति

अध्याय 1:  प्रारम्भिक

 

  1. संक्षिप्त नाम,लागू होना और प्रारम्भ: (1) इस अधिनियम का संक्षिप्त नाम भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 है ।

(2) यह किसी न्यायालय में या उसके समक्ष सभी न्यायिक कार्यवाहियों, जिसके अंतर्गत सेना न्यायालय सम्मिलित है, को लागू होगा, किंतु यह न तो किसी भी न्यायालय या अधिकारी को पेश किए गए शपथ-पत्रों पर, न ही किसी मध्यस्थ के समक्ष कार्यवाहियों पर लागू होगा।

(3) यह उस तारीख को प्रवृत्त होगा, जो केन्द्रीय सरकार, राजपत्र में अधिसूचना द्वारा, नियत करे।

Note:- केंद्र सरकार ने भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के प्रवर्तन की दिनांक 1 जुलाई 2024 नियत की है।

Q.भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 कब से लागू हुआ ?

A. 1 जुलाई 2024

Q. भारतीय भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में कुल कितनी धाराएं हैं?

A. कुल 170 धाराएं हैं ?

Q. भारतीय भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में कितने भाग हैं ?

A. कुल 4 भाग है जो 11 अध्यायों में विभाजित है ।

Related articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most popular

Latest

Subscribe

© All rights reserved