Uttarakhand Civil Judge Syllabus in hindi | उत्तराखंड सिविल जज सिलेबस 2025
हाल ही में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड सिविल जज 2025(Uttarakhand Civil Judge 2025 ) के लिए 8 रिक्त पदों की भर्ती हेतु आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की है। साथ ही, इस परीक्षा के पाठ्यक्रम में संशोधन भी किया गया है। यदि आपका लक्ष्य उत्तराखंड न्यायिक सेवा(Uttarakhand judiciary) में जज बनना है, तो पहला कदम उत्तराखंड सिविल जज सिलेबस 2025 (Uttarakhand Civil Judge Syllabus 2025) को समझना होगा।
JudiciaryExam.com के इस लेख में हमने संशोधित पूर्ण पाठ्यक्रम को सरल व विस्तृत ढंग से प्रस्तुत किया है। साथ ही, आप उत्तराखंड सिविल जज 2025 के सिलेबस का हिंदी में PDF भी डाउनलोड (Downlod Uttarakhand Civil Judge Syllabus PDF in hindi) कर सकते हैं।
उत्तराखंड सिविल जज परीक्षा 2025 : चयन प्रक्रिया
उत्तराखंड सिविल जज (Uttarakhand Civil Judge ) में चयन के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) तीन चरणों में इस परीक्षा का आयोजन करता है :
-
- प्रारम्भिक परीक्षा(Uk pcs j prelimnary exam )
- मुख्य (लिखित) परीक्षा (Uk pcs jMains exam )
- साक्षात्कार (Interview )
उत्तराखंड सिवल जज (ukpcs-J) प्रारम्भिक परीक्षा 2025 : सिलेबस व पैटर्न
आर जे एस की प्रारम्भिक परीक्षा OMR आधारित ऑफलाइन पद्धति के अनुसार आयोजित की जाती है। इसमे बहुविकल्पीय प्रश्न (objective type ) होंगे । निम्नप्रारूप में होंगे
प्रश्न पत्र | विषय | अंक | समय |
---|---|---|---|
भाग 1 | सामान्य ज्ञान | 50 | 3 घंटे |
भाग 2 | विधि | 150 | 3 घंटे |
कुल | 200 | 3 घंटे |
भाग 1 सामान्य ज्ञान
|
भाग 2: विधि
इसमें निम्नलिखित अधिनियम और विधियां सम्मिलित होगी
क्रमांक | विषय |
---|---|
1. | सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम |
2. | हिन्दू विधि के सिद्धान्त |
3. | मुस्लिम विधि के सिद्धान्त |
4. | भारतीय साक्ष्य अधिनियम-1872 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 |
5. | दण्ड प्रक्रिया संहिता-1973 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023, |
6. | भारतीय दण्ड संहिता-1860 और भारतीय न्यायसंहिता, 2023, |
7. | दीवानी प्रक्रिया संहिता-1908 |
उत्तराखंड सिविल जज प्रारम्भिक परीक्षा 2025 विधि सिलेबस ( Uttarakhand civil judge pre syllabus )
उत्तराखंड सिविल जज मुख्य परीक्षा पाठयक्रम(सिलेबस) 2025-26 ( Uttarakhand Civil judge mains syllabus)
मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक होगी, और प्रत्येक पेपर का अपना महत्व होगा। इसे उत्तीर्ण करने के बाद ही अभ्यर्थी साक्षात्कार चरण में पहुंचेंगे। मुख्य परीक्षा में कुल 6 प्रश्न पत्र शामिल होंगे, जो निम्नलिखित आधार पर आयोजित किए जाएंगे:
उत्तराखंड सिविल जज मुख्य परीक्षा 2025 – विषय एवं अंक विभाजन
प्रश्नपत्र क्र. | विषय | अंक | समय |
---|---|---|---|
1. | वर्तमान परिदृश्य (Present Day) | 150 | 3 घंटे |
2. | भाषा (Language) | 100 | 3 घंटे |
3. | विधि I (मुख्य विधि) (Substantive Law) | 200 | 3 घंटे |
4. | विधि II (प्रक्रिया और साक्ष्य) (Evidence and Procedure) | 200 | 3 घंटे |
5. | विधि III (राजस्व और दाण्डिक) (Revenue and Criminal) | 200 | 3 घंटे |
6. | कंप्यूटर ऑपरेशन प्रैक्टिकल (Computer Operation Practical Examination) | 100 | 1 घंटे |
कुल | 950 | 4 दिन |
उत्तराखंड सिविल जज मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम 2025 (Uttarakhand Civil Judge Mains Syllabus) को ध्यान से समझकर तैयारी करें ताकि परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें।
प्रश्नपत्र 1: वर्तमान परिदृश्य (Present Day)
वर्तमान परिदृश्य के प्रश्न पत्र मे निम्न विषयों पर आधारित प्रश्नों को समाविष्ट किया जाएगा :
|
प्रश्नपत्र 2: भाषा (Language)
भाषा प्रश्न पत्र पत्र के अंतर्गत निम्न विषय समाविष्ट होंगे
उत्तराखंड सिविल जज मुख्य परीक्षा 2025 – प्रश्नपत्र 2 (भाषा)
विषय | अंक | समय |
---|---|---|
अनुवाद (अंग्रेजी से हिन्दी) | 30 | – |
अनुवाद (हिन्दी से अंग्रेजी) | 30 | 3 घंटे |
अंग्रेजी सार लेखन | 40 | – |
प्रश्नपत्र 3:विधि प्रश्न पत्र I (मुख्य विधि) (Substantive Law)
क्र.स. | विषय |
---|---|
1. | सविदा विधि |
2. | भागीदारी विधि |
3. | सुखाचार और अपकृत्य विधि |
4. | सम्पत्ति के अन्तरण से सम्बन्धित जिसमे साम्य का सिद्धान्त भी सम्मिलित है |
5. | विनिर्दिष्ट अनुतोष |
6. | न्यास |
7. | हिन्दू विधि और मुस्लिम विधि के विशेष संदर्भ |
प्रश्नपत्र 4:विधि प्रश्न पत्र II प्रकिया और साक्ष्य (Evidence and Procedure):
क्र.स. | विषय |
---|---|
1. | भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 |
2. | दण्ड प्रक्रिया संहिता-1973 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023, |
3. | सिविल प्रक्रिया साहिंता जिसमें अभिवचन के सिद्धान्त भी हैं । |
4. | व्यावहारिक मामलो: जैसे आरोप विरचित करना और विवाद्यक बनाना, साक्षियों स साक्ष्य ग्रहण करने का तरीका निर्णय लेखन एवं मामलो को सामान्यतया व्यवहृत करना परन्तु यह इन्हीं विषयों तक सीमित नहीं होगा। |
प्रश्नपत्र 5:विधि प्रश्न पत्र III राजस्व औरदाण्डिक) (Revenue and Criminal)
क्र.स. | विषय |
---|---|
1. | उत्तर प्रदेश जमींदारी उन्मूलन एवं भूमि सुधार अधिनियम (जैसा कि उत्तराखण्ड मे लागू है) |
2. | भारतीय दण्ड संहिता-1860 और भारतीय न्यायसंहिता, 2023 |
टिप्पणी: अभ्यर्थियों से यह अपेक्षा होगी कि वह विधि के समस्त प्रश्न पत्रों के उत्तर देते समय नवीनतम निर्णय तथा महत्वपपू मामलों को उनमें उल्लिखित करे। |
प्रश्नपत्र 6:कंप्यूटर ऑपरेशन प्रैक्टिकल बेसिक ज्ञान (computer Operation Practical Examination)
इस प्रश्न पत्र मे कंप्युटर की बेसिक ज्ञान का परीक्षण किया जाएगा । इसमे न्यूनतम 40 अंक लाना अनिवार्य है अन्यथा मुख्य परीक्षा की अन्य उत्तर पुस्तिका चेक नहीं की जाएगी । इसकी विषय वस्तु निम्न होगी ;
क्र.स. | विषय |
---|---|
1. | Windows and internet |
2. | M.S. – word |
3. | M.S. – Access |
4. | M.S. – Excel |
5. | M.S. – Power Point |
NOTE: | हर एक विषय से एक प्रश्न होगा प्रत्येक प्रश्न में सिस्टम पर की जाने वाली पाँच क्रियाएँ होंगी जिनमें से प्रत्येक में चार अंक होंगे। आउटपुट का प्रिंटआउट लिया जाएगा और मूल्यांकन के लिए दिया जाएगा। Each question shall have five actions to be performed on the system each having four marks. Printout of the output shall be taken and given for evaluation |
व्यक्तित्व परीक्षा (VIVA VOICE)
व्यक्तित्व परीक्षा (VIVA VOICE) कुल 100 अंक के लिए होगी जिसमे निम्न स्तर के प्रश्न होंगे- व्यक्तित्व परीक्षा न्यायिक सेवा में सेवायोजन के लिए अभ्यर्थी की उपयुक्तता उसके विद्यालय, महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय के अभिलेखो और उसके बौद्धिक, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के सन्दर्भ में देखी जायेगी। उसके सम्मुख जो प्रश्न रखे जायेंगे वह सामान्य प्रकृति के होंगे और यह आवश्यक नहीं होगा कि वे शैक्षिक अथवा विधिक प्रकृति के ही हो ।
FAQ:
Q.उत्तराखंड सिविल जज की प्रारम्भिक परीक्षा कितने नंबर की होती है ?
उत्तराखंड सिविल जज की प्रारम्भिक परीक्षा 200 अंक की होती है ।
Q क्या उत्तराखंड सिविल जज मे नेगटिव मार्किंग होती है
हाँ (एक चौथाई1/4 ) अर्थात 4 प्रश्नों के गलत होने पर 1 अंक सही उत्तरों से प्राप्त अंकों से काटा जाएगा ।
Q.उत्तराखंड सिविल जज 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट कब है ?
उत्तराखंड सिविल जज 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की 05 जून 2025 है ।
Q. उत्तराखंड में सिविल जज की सैलरी कितनी होती है ?
उत्तराखंड में सिविल जज(कनिष्ट खंड) का वेतन ₹ 77840 – ₹ 136520 प्रति माह होता है ।