शनिवार, मार्च 1, 2025
spot_imgspot_img

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की सूची | list of chife justice of india

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की सूची | list of chife justice of india

किसी भी लोकतांत्रिक देश में स्वतंत्र न्यायपालिका का की महत्वपूर्ण भूमिका होती है जिसमें से सर्वोच्च न्यायालय देश की सबसे बड़ी अदालत होती है। आज के इस लेख में सर्वोच्च न्यायालय की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी एवं अभी तक के पूर्व मुख्य न्यायाधीशों की सूची आदि के बारे में हम बात करेंगे।

supreme-court-cji- list-by-lawinhindi
 

उच्चतम न्यायालय का इतिहास 

न्यायिक पुनर्विलोकन की शक्ति सहित , उच्चतम न्यायालय भारत का शीर्ष अपीलीय संवैधानिक न्यायिक अदालत है।  उच्चतम न्यायालय 26 जनवरी1950को संविधान के लागू होने के साथ ही अस्तित्व में आया। भारत के संप्रभु ,लोकतंत्रात्मक , गणतंत्र होने के 2 दिन बाद 28 जनवरी 1950 को संसद के चैंबर ऑफ प्रिंसेस में उदघाटन किया गया, इसी कक्ष में न्यायालय ने इसी दिन से अपना कार्य आरंभ किया। प्रथम मुख्य न्यायाधीश के रूप में हीरालाल जे. कानिया को चुना गया।

सन 1958 में न्ययालय को अपने वर्तमान भवन में स्थानातरित किया ,जिसका डिजाइन “गणेश भीखाजी देवलालकर” ने किया ।भवन का निर्माण न्याय की तराजू की छवि के रूप में किया गया है। इसमें कुल 15 कोर्ट रूम है । सबसे बड़ा कोर्ट मुख्य विंग में जिसमे CJI का कोर्ट हैं।

उच्चतम न्यायालय का उपबंध

सर्वोच्चन्यायालय से संबंधित संवैधानिक उपबंध संविधान के भाग 5 के अध्याय 4 में अनुच्छेद 124 से 147 तक में है।

अनुच्छेद 124 उच्चतम न्यायालय की स्थापना और गठन

(1) भारत का एक उच्चतम न्यायालय होगा जो भारत के मुख्य न्यायमूर्ति और जब तक कि संसद विधि द्वारा अधिक संख्या विहित नहीं करती  है, तब तक 33 से अनधिक अन्य न्यायाधीशों से मिलकर बनेगा।

अनुच्छेद 124(1) यह प्रावधान करता है कि उच्चतम न्यायालय एक मुख्य न्यायमूर्ति और 33 अन्य न्यायाधीशों से मिलकर बनेगा। यह सदस्य संख्या प्रारंभ में यानी कि 1950 में भारत के मुख्य न्यायमूर्ति + 7 अन्य न्यायाधीश  से मिलकर उच्चतम न्यायालय का गठन हुआ करता था , संसद ने समय समय पर आवश्यक संशोधन कर  उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के सदस्य संख्या में परिवर्तन किया गया –

 

सन 1956 में भारत के मुख्य न्यायमूर्ति  + 9 अन्य न्यायाधीशों।

1960 में  मुख्य न्यायमूर्ति +12 अन्य न्यायाधीशों

सन 1977 में भारत के मुख्य न्यायमूर्ति +16 अन्य न्यायाधीशों

वर्ष 1986 में भारत के मुख्य न्यायमूर्ति +25 अन्य न्यायाधीशों

सन 2008 में भारत के मुख्य न्यायमूर्ति +30 अन्य न्यायाधीशों

Vars2019 में (वर्तमान में) भारत के मुख्य न्यायमूर्ति + 33 अन्य न्यायाधीशों से मिलकर उच्चतम न्यायालय का गठन होता है।

उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति  की नियुक्ति – 

राष्ट्रपति के द्वारा अपने हस्ताक्षर और मुद्रा सहित अधिपत्र द्वारा उच्चतम न्यायालय के और राज्यों के उच्च न्यायालयों के ऐसे न्यायाधीशों से परामर्श करने के पश्चात जिन्हें राष्ट्रपति इस प्रयोजन के लिए परामर्श करना  हेतुआवश्यक समझे नियुक्त  किए जाएंगे।

उत्तम न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति

राष्ट्रपति द्वारा अपने हस्ताक्षर और मुद्रा सहित भारत के मुख्य न्यायमूर्ति से परामर्श करने के पश्चात तथा उच्चतम न्यायालय के और राज्यों के उच्च न्यायालयों के ऐसे न्यायाधीशों से परामर्श करने के पश्चात जिन्हें राष्ट्रपति इस प्रयोजन के लिए परामर्श करना  हेतु आवश्यक समझे नियुक्त  किए जाएंगे । 

पदावधि –

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश 65 वर्ष की आयु प्राप्त  करने  तक पद धारण करते हैं।

  26 जनवरी 1950 से  आज दिनांक तक के भारत के  मुख्य  न्यायाधीश की सूची निम्नानुसार है –

—————————————————————————————————————————-

यह भी जाने –  मूल अधिकार क्या है एवं मूल कितने प्रकार के होते हैं ? मूल अधिकारों पर क्या-क्या निर्बंधन लगाए जा सकते हैं।

—————————————————————————————————————————–

भारत के मुख्य न्यायाधीशों की सूची

नाम नियुक्ति दिनांक पद धारण की अवधि
1. माननीय न्यायमूर्ति हरीलाल जेकिसुनदास कनिया 26/01/1950 06/11/1951*
2.माननीय न्यायमूर्ति एम.पतंजलि शास्त्री 07/11/1951 03/01/1954
3.माननीय न्यायमूर्ति मेहर चंद महाजन 04/01/1954 22/12/1954
4.माननीय न्यायमूर्ति बिजन कुमार मुखर्जी 23/12/1954 31/01/1956**
5.माननीय न्यायमूर्ति सुधी रंजन दास तक 01/02/1956 30/09/1959
6.माननीय न्यायमूर्ति भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा 01/10/1959 31/01/1964
7.माननीय न्यायमूर्ति पी. बी.गजेन्द्रगढ़कर 01/02/1964 15/03/1966
8.माननीय न्यायमूर्ति ए.के. सरकार 16/03/1966 29/06/1966
9.माननीय न्यायमूर्ति के. सुब्बा राव 30/06/1966 11/04/1967**
10.माननीय न्यायमूर्ति के.एन.वांचू 12/04/1967 24/02/1968
11.माननीय न्यायमूर्ति एम.हिदायतुल्लाह 25/02/1968 16/12/1970
12. माननीय न्यायमूर्ति जे.सी. शाह 17/12/1970 21/01/1971
13.माननीय न्यायमूर्ति एस.एम. सीकरी 22/01/1971 25/04/1973
14.माननीय न्यायमूर्ति ए.एन. रे 26/04/1973 28/01/1977
15.माननीय न्यायमूर्ति एम. हमीदुल्लाह बेग 29/01/1977 21/02/1978
16.माननीय न्यायमूर्ति वाई.वी. चंद्रचूड़ 22/02/1978 11/07/1985
17.माननीय न्यायमूर्ति पी. एन. भगवती 12/07/1985 20/12/1986
18.माननीय न्यायमूर्ति आर.एस. पाठक 21/12/1986 18/06/1989**
19.माननीय न्यायमूर्ति ई.एस. वेंकटरामैया 19/06/1989 17/12/1989
20.माननीय न्यायमूर्ति सब्यसाची मुखर्जी 18/12/1989 25/09/1990*
21.माननीय न्यायमूर्ति रंगनाथ मिश्रा 25/09/1990 24/11/1991
22. माननीय न्यायमूर्ति के.एन. सिंह 25/11/1991 12/12/1991
23.माननीय न्यायमूर्ति एम.एच. कनिया 13/12/1991 17/11/1992
24.माननीय न्यायमूर्ति एल एम शर्मा 18/11/1992 11/02/1993
25.माननीय न्यायमूर्ति एम.एन.वेंकटचलैया 12/02/1993 24/10/1994
26.माननीय न्यायमूर्ति ए.एम. अहमदी 25/10/1994 24/03/1997
27.माननीय न्यायमूर्ति जे.एस. वर्मा 25/03/1997 17/01/1998
28.माननीय न्यायमूर्ति एम.एम. पंची 18/01/1998 09/10/1998
29.माननीय न्यायमूर्ति ए. एस. आनंद 10/10/1998 31/10/2001
30.माननीय न्यायमूर्ति एस.पी.भरूचा 01/11/2001 05/05/2002
31.माननीय न्यायमूर्ति बी.एन.कृपाला 06/05/2002 07/11/2002
32. माननीय न्यायमूर्ति जी.बी. पटनायक 08/11/2002 18/12/2002
33.माननीय न्यायमूर्ति वी. एन. खरे 19/12/2002 01/05/2004
34.माननीय न्यायमूर्ति एस राजेंद्र बाबू 02/05/2004 31/05/2004
35.माननीय न्यायमूर्ति आर.सी. लाहोटी 01/06/2004 31/10/2005
36.माननीय न्यायमूर्ति वाई. के. सभरवाल 01/11/2005 13/01/2007
37.माननीय न्यायमूर्ति के जी बालाकृष्णन 14/01/2007 11/05/2010
38.माननीय न्यायमूर्ति एस.एच. कपाड़ियाी 12/05/2010 28/09/2012
39.माननीय न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर 29/09/2012 18/07/2013
40.माननीय न्यायमूर्ति प.सदाशिवम 19/07/2013 26/04/2014
41.माननीय न्यायमूर्ति आर. एम. लोढ़ाा 27/04/2014 27/09/2014
42. माननीय न्यायमूर्ति एच. एल. दत्तू 28/09/2014 02/12/2015
43.माननीय न्यायमूर्ति टी. एस. ठाकुर 03/12/2015 03/01/2017
44.माननीय न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर 04/01/2017 27/08/2017
45.माननीय न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा 28/08/2017 02/10/2018
46.माननीय न्यायमूर्ति रंजन गोगोई 03/10/2018 17/11/2019
47.माननीय न्यायमूर्ति शरद अरविन्द बोबडे 18/11/2019 23/04/2021
48.माननीय न्यायमूर्ति नूतलपाटि वॆंकटरमण (वर्तमान) 24/04/2021 26/08/2022
49.माननीय न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित 27/08/2022 08/11/2022
50.माननीय न्यायमूर्ति धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ 09/11/2022 वर्तमान 
*मृत्यु
** त्यागपत्र
पिछला लेख
अगला लेख

Get in Touch

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_imgspot_img
spot_img

Get in Touch

3,646फॉलोवरफॉलो करें
22,200सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Posts

© All rights reserved