मंगलवार, मई 13, 2025
होमMpGkMP GK FOR MPCJ & MPADO QUESTIONS IN HINDI

MP GK FOR MPCJ & MPADO QUESTIONS IN HINDI

MP GK FOR MPCJ And MPADO QUESTIONS IN HINDI

 
इस लेख में हम मध्य प्रदेश राज्य में होने वाली प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सामान्य अध्ययन की एक सीरीज शुरु की है, उसी का यह अगला भाग 2 है मध्य प्रदेश के प्रतीक चिह्न पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनसे संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों  को जानेंगे।

मध्य प्रदेश के प्रतीक चिह्न [State Symbols of MP]

 

 

Q1. मध्य प्रदेश का “राज्य चिह्न” (State logo/seal) क्या है?

Ans – 24 स्तूप की आकृति वाला एक वृत्त है
वृत के भीतर – मध्यप्रदेश शासन एवं सत्यमेव जयते लिखा है।
इसके राइट व लेफ्ट साइड में राज्य की प्रमुख फसलें गेहूं और धान की बालियों है।
इसकी केंद्रीय व्रत में बरगद का वृक्ष तथा अशोक स्तंभ का सिंह है।
Q.2. मध्यप्रदेश का ” राजकीय पशु ” [state animal of madhya pradesh ] कौन सा है?
Ans- बारहसिंघा
 Scientific Name- [Rucervus duvaucelii]
ब्रेडरी प्रजाति
मुख्य रूप से कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान मंडला में पाया जाता है।
Q.3. मध्यप्रदेश का राज्य वृक्ष [State tree] कौन सा है?
Ans- बरगद
साइंटिफिक नाम -Ficus benghlensis
मालवा क्षेत्र में अधिकता।
Q.4. मध्य प्रदेश का राज्य पक्षी कौन[ state Bird] कौन सा है?
Ans – दूधराज / शहबुलबुल 
साइंटिफिक नाम- paradise flycatcher
Q.5. मध्यप्रदेश शासन द्वारा राजकीय पशु, पक्षी व वृक्ष को कब राज्य पशु, पक्षी वृक्ष के रूप में घोषित किया गया ? 
Ans- 25 वे स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर 1981 को।
*रजत जयंती
Q.6. मध्य प्रदेश की राज्य भाषा [ official State language ] कौन सी है? 
Ans– हिंदी
Official language क्या होती है? 
ऑफिशियल लैंग्वेज का तात्पर्य सरकार की कामकाज व पत्र आदि की भाषा से है।
Article 345
 
Q.7. मध्य प्रदेश की राज्य फसल कौन सी है?
Ans – सोयाबीन
Mp सोयाबीन उत्पादन की क्षेत्र में भारत में प्रथम स्थान पर है।देश के कुल सोयाबीन उत्पादन का 80% मधयपदेश में पैदा होता है। इसलिए मध्य प्रदेश को सोया स्टेट कहते हैं।
Q.8. मध्य प्रदेश का राज्य खेल [state sport] कौनसा है?
Ans- मलखंभ 
9 अप्रैल 2013 को राज्य खेल का दर्जा मिला।
Q.9. मध्य प्रदेश की राज्य मछली [ State Fish] कौन सी है?
Ans- माहशीर 
tor प्रजाति
साइंटिफिक नाम- Tor Putitor
माहशीर मछली मुख्य रूप से हिमालय से निकलने वाली नदियों में पाई जाती है। मध्य प्रदेश में माहशीर नर्मदा, केन, वेतवा, ताप्ती, चंबल नदियों में पाई जाती है।
 
Q.10. मध्य प्रदेश का राज्य नृत्य[ State Dance] कौन सा है?
Ans- राई 
बुंदेलखंड का प्रमुख नृत्य जो शुभ अवसर पर होता है।
इसके मुख्य किरदार  बेढ़नीबिदूषक
Q.11. मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस [foundation day] कब मनाया जाता है ?
Ans- 1 नवंबर को ।
मध्य प्रदेश राज्य 1 नवंबर 1956 को फजलअली की अध्यक्षता में गठित राज्य आयोग की सिफारिश पर भारत संघ का एक राज्य बना और उसी दिन को मध्य प्रदेश अपने स्थापना दिवस के रूप में मनात है।
Q.12. मध्य प्रदेश का राज्य नाटय [State Drama] कौन सा है? 
Ans- माच /माचा
 मालवा क्षेत्र में प्रसिद्ध है ।
यह पौराणिक गाथाओं व संस्कृति पर आधारित होता है।
Q.13. मध्य प्रदेश का राज्य फल [ State fruit] कौन सा है ?
 Ans- आम
साइंटिफिक नाम- Mangifera indica
Q.14. मध्य प्रदेश का गान [State song of mp] कौन सा है?
Ans- “मेरा मध्य प्रदेश है”
सुख का दाता, सब का साथी शुभ का यह संदेश है,
माँ की गोद, पिता का आश्रय मेरा मध्यप्रदेश है।
 
विंध्याचल सा भाल नर्मदा का जल जिसके पास है, 
यहां ज्ञान विज्ञान कला का लिखा गया इतिहास है। 
 
उर्वर भूमि, सघन वन, रत्न, सम्पदा जहां अशेष है, 
स्वर – सौरभ- सुषमा से मंडित मेरा मध्यप्रदेश है। 
 
सुख का दाता सब का साथी शुभ का यह संदेश है, 
माँ की गोद, पिता का आश्रय मेरा मध्यप्रदेश है। 
 
चंबल की कल – कल से गुंजित कथा तान, बलिदान की,
खजुराहो में कथा कला की, चित्रकूट में राम की । 
 
भीमबैठका आदिकला का पत्थर पर अभिषेक है, 
अमृत कुंड अमरकंटक में, ऐसा मध्यप्रदेश है। 
 
क्षिप्रा में अमृत घट छलका मिला कृष्ण को ज्ञान यहां, 
महाकाल को तिलक लगाने मिला हमें वरदान यहां, 
कविता, न्याय, वीरता, गायन, सब कुछ यहां विषेश है, 
हृदय देश का है यह , मैं इसका, मेरा मध्यप्रदेश है । 
 
सुख का दाता सब का साथी शुभ का यह संदेश है,
माँ की गोद , पिता का आश्रय मेरा मध्यप्रदेश है।
Q.15. मध्य प्रदेश गान किसके द्वारा लिखा गया है? 
Ans- मध्य प्रदेश गान महेश श्रीवास्तव द्वारा लिखा गया है।
सिंगर शान तथा संगीत आदेश श्रीवास्तव द्वारा दिया गया है।
Q.16. मध्यप्रदेश राज्य की प्रमुख बोलियां कौन सी है ?
Ans– प्रमुख बोलियां
बुंदेली, बघेली, उर्दू
ब्रजभाषा, मालवी, निवाड़ी व खड़ी बोली है
Q.17. 73 वे संविधान संशोधन 1992 के अंतर्गत पंचायती राज लागू करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा है?
Ans- मध्य प्रदेश जिसने वर्ष 1993 में 73 वा संविधान संशोधन के अनुसरण में “मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं स्वराज अधिनियम 1993″ के माध्यम से त्रिस्तरीय शासन  व्यवस्था को लागू किया।
Q.18. मध्यप्रदेश राज्य की जनजाति बोलियां [ language of tribes] कौन सी हैं? 
Ansभीली, गोंडी, कोरकू।
Q.19 मध्य प्रदेश के यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में कुल कितने स्थान सम्मिलित हैं ?
 Ans – 3
(I)  खजुराहो 1986
(II) सांची स्तूप 1989
(III) भीम-बैठिका 2003
Q.20. मध्य प्रदेश राज्य के प्रमुख लोकगीत कौन से हैं ?
Ans – आल्हा, फाग, रेलो, लखनी, चौघड़िया,।
Q सीधी एवं झाबुआ के मध्य सूर्योदय के समय में कितनी अवधि का अंतर है?
 
 
Related articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most popular

Latest

Subscribe

© All rights reserved