Up civil judge new syllabus in hindi | यूपी सिविल जज न्यू सिलेबस
उत्तर प्रदेश सिवल जज (जूनियर डिविजन) परीक्षा 2022 के लिए 303 पदों पर भर्ती वज्ञप्ति जारी कर दी गई है । यह परीक्षा 3 चरणों मे आयोजित की जाएगी जो कि इस प्रकार होंगे :
- प्रारम्भिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार की)
- मुख्य परीक्षा (परम्परागत प्रकार की अर्थात् लिखित परीक्षा) एवं
- मौखिक परीक्षा (व्यक्तित्व परीक्षा)।
यूपी सिविल जज प्रारम्भिक परीक्षा पाठयक्रम 2022-23 (up civil judge pre syllabus ) :
यूपी सिविल जज की प्रारम्भिक परीक्षा ऑफलाइन पद्धति के आधार पर बहुविकल्पीय प्रश्न के रूप मे होगी
प्रश्न पत्र संख्या | कुल अंक | समय |
1. सामान्य ज्ञान | 150 | 2 घंटे |
2. विधि | 300 | 2 घंटे |
इन प्रश्न पत्रों के लिए पाठयक्रम निम्न होगा :
सामान्य ज्ञान प्रश्न पत्र संख्या 1
भारत का इतिहास और भारतीय संस्कृति,
भारत का भूगोल,
भारतीय राजनीति,
वर्तमान राष्ट्रीय मामले और
दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016,
माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007,
दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961,
घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम, 2005,
महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013,
गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनिमय, 1994,
गर्भ का चिकित्सीय समापन अधिनियम, 1971,
स्त्री अशिष्ठ रूपण (प्रतिषेध), 1986,
लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के
मुख्य बातों के विशेष सन्दर्भों में दिव्यांगों तथा वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता और महिलाओं एवं बालकों/बालिकाओं से सम्बन्धित अपराधों सहित सामाजिक सुसंगति के विषय,
भारत और विश्व,
भारतीय अर्थशास्त्र,
अन्तर्राष्ट्रीय मामले और संस्थाएं तथा
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी,
संचार एवं अन्तरिक्ष के क्षेत्र में विकास
विधि प्रश्न पत्र संख्या 2
(i) विधि शास्त्र
(ii) अन्तर्राष्ट्रीय संगठन
(iii) वर्तमान अन्तर्राष्ट्रीय प्रकरण
(vi) भारतीय संविधान
(v) सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम
(vi) भारतीय साक्ष्य अधिनियम
(vii) भारतीय दंड संहिता]
(viii) सिविल प्रक्रिया संहिता
(ix) आपराधिक प्रक्रिया संहिता
(x) संविदा विधि
यूपी सिविल जज मुख्य परीक्षा पाठयक्रम 2022-23 (up civil judge mains syllabus):
प्रारम्भिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत यूपी सिविल जज की मुख्य परीक्षा के लिए अर्हित होंगे। इसमे कुल 6 प्रश्न पत्र होंगे यह परीक्षा 3 दिनों तक होगी । यूपी सिविल जज की मुख्य परीक्षा का रूपरेखा निम्न प्रकार से होगी
प्रश्न पत्र संख्या | कुल प्रश्न | कुल अंक | समय |
1. सामान्य ज्ञान | NA | 200 | 3 घंटे |
2 अंग्रेजी भाषा | 03 | 100 | 3 घंटे |
3 हिन्दी भाषा | 03 | 100 | 3 घंटे |
4.विधि-1 मौलिक विधि | NA | 200 | 3 घंटे |
5. विधि-2 प्रक्रिया एवं साक्ष्य | NA | 200 | 3 घंटे |
6. विधि-3 दण्ड, राजस्व और स्थानीय विधियाँ | NA | 200 | 3 घंटे |
यूपी सिविल जज की मुख्य परीक्षा के सभी प्रश्न पत्रों के लिए पाठयक्रम इस प्रकार होगा :
प्रश्न पत्र संख्या 1. सामान्य ज्ञान:
इस प्रश्न-पत्र में:
भारत का इतिहास और भारतीय संस्कृति, भारत का भूगोल, भारतीय राजनीति, वर्तमान राष्ट्रीय मामले और दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016, माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961, घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम, 2005, महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013, गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनिमय, 1994, गर्भ का चिकित्सीय समापन अधिनियम, 1971, स्त्री अशिष्ठ रूपण (प्रतिषेध), 1986, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के मुख्य बातों के विशेष सन्दर्भों में दिव्यांगों तथा वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता और महिलाओं एवं बालकों/बालिकाओं से सम्बन्धित अपराधों सहित सामाजिक सुसंगति के विषय, भारत और विश्व, भारतीय अर्थशास्त्र, अन्तर्राष्ट्रीय मामले और संस्थाएं तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संचार एवं अन्तरिक्ष के क्षेत्र में विकास पर आधारित प्रश्न-पत्र सम्मिलित हैं।
इस प्रश्न पत्र मे प्रश्नों की प्रकृति और स्तर ऐसा होगा कि एक सुशिक्षित व्यक्ति बिना किसी विशिष्ट अध्ययन के उनके उत्तर दे सकने में सक्षम होगा।
प्रश्न पत्र संख्या 2 अंग्रेजी भाषा:
यह प्रश्न पत्र 100 अंकों का होगा। इसमें नीचे विनिर्दिष्ट प्रकार से 03 (तीन) प्रश्न समाविष्ट होंगे।
(1) निबन्ध – 50 अंक
(2) सारांश लेखन – 30 अंक
(3) हिन्दी गद्यांश का अंग्रेजी में अनुवाद – 20 अंक
प्रश्न पत्र संख्या 3 हिन्दी भाषा:
इस प्रश्न पत्र मे तीन प्रश्न, जो विनिर्दिष्ट प्रकार का होगा तथा जो 100 अंकों के होंगे ।
(1) निबन्ध – 50 अंक
(2)सारांश लेखन – 30 अंक
(3) अंग्रेजी गद्यांश का हिन्दी में अनुवाद -20 अंक
प्रश्न पत्र संख्या 4. विधि-1 मौलिक विधि:
यह प्रश्न पत्र 200 अंकों का हूगा । जिसमे निम्न विषय से प्रश्न होंगे
संविदा विधि,
साझेदारी विधि,
सुविधा अधिकार और अपकृत्यों सम्बन्धी विधि,
सम्पत्ति के अंतरण से संबंधित विधि जिसमें विशेषकर उस पर लागू साम्या के सिद्धान्त सम्मिलित होंगे।
न्याय एवं विनिर्दिष्ट अनुतोष का विधि के विशेष संदर्भ में साम्या के सिद्धान्त,
हिन्दू विधि, मुस्लिम विधि और
संवैधानिक विधि। 50 अंकों के प्रश्न केवल संवैधानिक विधि के होंगे ।
प्रश्न पत्र संख्या 5. विधि-2 प्रक्रिया एवं साक्ष्य:
यह प्रश्न पत्र 200 अंकों का होगा। दिये गये प्रश्न निम्नलिखित द्वारा आच्छादित क्षेत्र तक ही सीमित होंगेः-
साक्ष्य विधि,
दण्ड प्रक्रिया-संहिता और
अभिवचन के सिद्धान्तों को सम्मिलित करते हुए सिविल प्रक्रिया संहिता।
दिये गये प्रश्न मुख्य रूप से व्यावहारिक मामलों से सम्बन्धित होंगे, जैसेकि सामान्यतः आरोपों और वाद-बिन्दुओं की विरचना, गवाहों के साक्ष्यों के साथ व्यवहार की विधियां, निर्णयों का लेखन और वादों का संचालन, किन्तु उन्हीं तक सीमित नहीं होंगे।
up pcs j syllabus in hindi pdf
प्रश्न पत्र संख्या 6. विधि-3 दण्ड, राजस्व और स्थानीय विधियाँ :
यह कुल 200 अंकों के लिए होगा जिसमे से 50 अंक के प्रश्न दंड विधियों से तथा 150 अंक के प्रश्न राजस्व एवं स्थानीय विधियों से होंगे । इसमे निम्न विषयों से प्रश्न होंगे
भारतीय दंड संहिता,
उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006,
उत्तर प्रदेश शहरी भवन (किराये पर देने, किराये तथा बेदखली का विनियमन) अधिनियम, 1972,
उत्तर प्रदेश नगरीय परिसर किरायेदारी विनियमन अधिनियम, 2021,
उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम,
उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम,
उत्तर प्रदेश चकबन्दी अधिनियम,
उत्तर प्रदेश नगरीय (नियोजन और विकास) अधिनियम, 1973
और साथ ही इन अधिनियमों की नियमावलियाँ।
स्थानीय विधियों के प्रश्नों के उत्तर अनिवार्य है ।
नोट: प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा मे प्रश्न पत्रों की भाषा हिन्दी व अंग्रेजी दोनों होगी
यूपी सिविल जज मुख्य परीक्षा साक्षात्कार:
साक्षात्कार 100 अंकों का होगा उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में नियोजन के लिए अभ्यर्थी की उपयुक्तता का परीक्षण, उसकी क्षमता, चरित्र, व्यक्तित्व और शारीरिक सौष्ठव पर सम्यक, ध्यान देते हुए उसकी श्रेष्ठता के संदर्भ में किया जायेगा।
FAQ:
450 अंक
कुल 6 पेपर 3 दिन मे
100 नंबर