सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की सूची | list of chife justice of india
किसी भी लोकतांत्रिक देश में स्वतंत्र न्यायपालिका का की महत्वपूर्ण भूमिका होती है जिसमें से सर्वोच्च न्यायालय देश की सबसे बड़ी अदालत होती है। आज के इस लेख में सर्वोच्च न्यायालय की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी एवं अभी तक के पूर्व मुख्य न्यायाधीशों की सूची आदि के बारे में हम बात करेंगे।

उच्चतम न्यायालय का इतिहास
न्यायिक पुनर्विलोकन की शक्ति सहित , उच्चतम न्यायालय भारत का शीर्ष अपीलीय संवैधानिक न्यायिक अदालत है। उच्चतम न्यायालय 26 जनवरी1950को संविधान के लागू होने के साथ ही अस्तित्व में आया। भारत के संप्रभु ,लोकतंत्रात्मक , गणतंत्र होने के 2 दिन बाद 28 जनवरी 1950 को संसद के चैंबर ऑफ प्रिंसेस में उदघाटन किया गया, इसी कक्ष में न्यायालय ने इसी दिन से अपना कार्य आरंभ किया। प्रथम मुख्य न्यायाधीश के रूप में हीरालाल जे. कानिया को चुना गया।
सन 1958 में न्ययालय को अपने वर्तमान भवन में स्थानातरित किया ,जिसका डिजाइन “गणेश भीखाजी देवलालकर” ने किया ।भवन का निर्माण न्याय की तराजू की छवि के रूप में किया गया है। इसमें कुल 15 कोर्ट रूम है । सबसे बड़ा कोर्ट मुख्य विंग में जिसमे CJI का कोर्ट हैं।
उच्चतम न्यायालय का उपबंध
सर्वोच्चन्यायालय से संबंधित संवैधानिक उपबंध संविधान के भाग 5 के अध्याय 4 में अनुच्छेद 124 से 147 तक में है।
अनुच्छेद 124 उच्चतम न्यायालय की स्थापना और गठन –
(1) भारत का एक उच्चतम न्यायालय होगा जो भारत के मुख्य न्यायमूर्ति और जब तक कि संसद विधि द्वारा अधिक संख्या विहित नहीं करती है, तब तक 33 से अनधिक अन्य न्यायाधीशों से मिलकर बनेगा।
अनुच्छेद 124(1) यह प्रावधान करता है कि उच्चतम न्यायालय एक मुख्य न्यायमूर्ति और 33 अन्य न्यायाधीशों से मिलकर बनेगा। यह सदस्य संख्या प्रारंभ में यानी कि 1950 में भारत के मुख्य न्यायमूर्ति + 7 अन्य न्यायाधीश से मिलकर उच्चतम न्यायालय का गठन हुआ करता था , संसद ने समय समय पर आवश्यक संशोधन कर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के सदस्य संख्या में परिवर्तन किया गया –
सन 1956 में भारत के मुख्य न्यायमूर्ति + 9 अन्य न्यायाधीशों।
1960 में मुख्य न्यायमूर्ति +12 अन्य न्यायाधीशों
सन 1977 में भारत के मुख्य न्यायमूर्ति +16 अन्य न्यायाधीशों
वर्ष 1986 में भारत के मुख्य न्यायमूर्ति +25 अन्य न्यायाधीशों
सन 2008 में भारत के मुख्य न्यायमूर्ति +30 अन्य न्यायाधीशों
Vars2019 में (वर्तमान में) भारत के मुख्य न्यायमूर्ति + 33 अन्य न्यायाधीशों से मिलकर उच्चतम न्यायालय का गठन होता है।
उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति की नियुक्ति –
राष्ट्रपति के द्वारा अपने हस्ताक्षर और मुद्रा सहित अधिपत्र द्वारा उच्चतम न्यायालय के और राज्यों के उच्च न्यायालयों के ऐसे न्यायाधीशों से परामर्श करने के पश्चात जिन्हें राष्ट्रपति इस प्रयोजन के लिए परामर्श करना हेतुआवश्यक समझे नियुक्त किए जाएंगे।
उत्तम न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति –
राष्ट्रपति द्वारा अपने हस्ताक्षर और मुद्रा सहित भारत के मुख्य न्यायमूर्ति से परामर्श करने के पश्चात तथा उच्चतम न्यायालय के और राज्यों के उच्च न्यायालयों के ऐसे न्यायाधीशों से परामर्श करने के पश्चात जिन्हें राष्ट्रपति इस प्रयोजन के लिए परामर्श करना हेतु आवश्यक समझे नियुक्त किए जाएंगे ।
पदावधि –
उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक पद धारण करते हैं।
26 जनवरी 1950 से आज दिनांक तक के भारत के मुख्य न्यायाधीश की सूची निम्नानुसार है –
—————————————————————————————————————————-
—————————————————————————————————————————–
भारत के मुख्य न्यायाधीशों की सूची
नाम | नियुक्ति दिनांक | पद धारण की अवधि |
---|---|---|
1. माननीय न्यायमूर्ति हरीलाल जेकिसुनदास कनिया | 26/01/1950 | 06/11/1951* |
2.माननीय न्यायमूर्ति एम.पतंजलि शास्त्री | 07/11/1951 | 03/01/1954 |
3.माननीय न्यायमूर्ति मेहर चंद महाजन | 04/01/1954 | 22/12/1954 |
4.माननीय न्यायमूर्ति बिजन कुमार मुखर्जी | 23/12/1954 | 31/01/1956** |
5.माननीय न्यायमूर्ति सुधी रंजन दास तक | 01/02/1956 | 30/09/1959 |
6.माननीय न्यायमूर्ति भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा | 01/10/1959 | 31/01/1964 |
7.माननीय न्यायमूर्ति पी. बी.गजेन्द्रगढ़कर | 01/02/1964 | 15/03/1966 |
8.माननीय न्यायमूर्ति ए.के. सरकार | 16/03/1966 | 29/06/1966 |
9.माननीय न्यायमूर्ति के. सुब्बा राव | 30/06/1966 | 11/04/1967** |
10.माननीय न्यायमूर्ति के.एन.वांचू | 12/04/1967 | 24/02/1968 |
11.माननीय न्यायमूर्ति एम.हिदायतुल्लाह | 25/02/1968 | 16/12/1970 |
12. माननीय न्यायमूर्ति जे.सी. शाह | 17/12/1970 | 21/01/1971 |
13.माननीय न्यायमूर्ति एस.एम. सीकरी | 22/01/1971 | 25/04/1973 |
14.माननीय न्यायमूर्ति ए.एन. रे | 26/04/1973 | 28/01/1977 |
15.माननीय न्यायमूर्ति एम. हमीदुल्लाह बेग | 29/01/1977 | 21/02/1978 |
16.माननीय न्यायमूर्ति वाई.वी. चंद्रचूड़ | 22/02/1978 | 11/07/1985 |
17.माननीय न्यायमूर्ति पी. एन. भगवती | 12/07/1985 | 20/12/1986 |
18.माननीय न्यायमूर्ति आर.एस. पाठक | 21/12/1986 | 18/06/1989** |
19.माननीय न्यायमूर्ति ई.एस. वेंकटरामैया | 19/06/1989 | 17/12/1989 |
20.माननीय न्यायमूर्ति सब्यसाची मुखर्जी | 18/12/1989 | 25/09/1990* |
21.माननीय न्यायमूर्ति रंगनाथ मिश्रा | 25/09/1990 | 24/11/1991 |
22. माननीय न्यायमूर्ति के.एन. सिंह | 25/11/1991 | 12/12/1991 |
23.माननीय न्यायमूर्ति एम.एच. कनिया | 13/12/1991 | 17/11/1992 |
24.माननीय न्यायमूर्ति एल एम शर्मा | 18/11/1992 | 11/02/1993 |
25.माननीय न्यायमूर्ति एम.एन.वेंकटचलैया | 12/02/1993 | 24/10/1994 |
26.माननीय न्यायमूर्ति ए.एम. अहमदी | 25/10/1994 | 24/03/1997 |
27.माननीय न्यायमूर्ति जे.एस. वर्मा | 25/03/1997 | 17/01/1998 |
28.माननीय न्यायमूर्ति एम.एम. पंची | 18/01/1998 | 09/10/1998 |
29.माननीय न्यायमूर्ति ए. एस. आनंद | 10/10/1998 | 31/10/2001 |
30.माननीय न्यायमूर्ति एस.पी.भरूचा | 01/11/2001 | 05/05/2002 |
31.माननीय न्यायमूर्ति बी.एन.कृपाला | 06/05/2002 | 07/11/2002 |
32. माननीय न्यायमूर्ति जी.बी. पटनायक | 08/11/2002 | 18/12/2002 |
33.माननीय न्यायमूर्ति वी. एन. खरे | 19/12/2002 | 01/05/2004 |
34.माननीय न्यायमूर्ति एस राजेंद्र बाबू | 02/05/2004 | 31/05/2004 |
35.माननीय न्यायमूर्ति आर.सी. लाहोटी | 01/06/2004 | 31/10/2005 |
36.माननीय न्यायमूर्ति वाई. के. सभरवाल | 01/11/2005 | 13/01/2007 |
37.माननीय न्यायमूर्ति के जी बालाकृष्णन | 14/01/2007 | 11/05/2010 |
38.माननीय न्यायमूर्ति एस.एच. कपाड़ियाी | 12/05/2010 | 28/09/2012 |
39.माननीय न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर | 29/09/2012 | 18/07/2013 |
40.माननीय न्यायमूर्ति प.सदाशिवम | 19/07/2013 | 26/04/2014 |
41.माननीय न्यायमूर्ति आर. एम. लोढ़ाा | 27/04/2014 | 27/09/2014 |
42. माननीय न्यायमूर्ति एच. एल. दत्तू | 28/09/2014 | 02/12/2015 |
43.माननीय न्यायमूर्ति टी. एस. ठाकुर | 03/12/2015 | 03/01/2017 |
44.माननीय न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर | 04/01/2017 | 27/08/2017 |
45.माननीय न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा | 28/08/2017 | 02/10/2018 |
46.माननीय न्यायमूर्ति रंजन गोगोई | 03/10/2018 | 17/11/2019 |
47.माननीय न्यायमूर्ति शरद अरविन्द बोबडे | 18/11/2019 | 23/04/2021 |
48.माननीय न्यायमूर्ति नूतलपाटि वॆंकटरमण (वर्तमान) | 24/04/2021 | 26/08/2022 |
49.माननीय न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित | 27/08/2022 | 08/11/2022 |
50.माननीय न्यायमूर्ति धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ | 09/11/2022 | वर्तमान |