धारा 11 क्या है section 11 of evidence Hindi
धारा 11. वे तथ्य जो अन्यथा सुसंगत नहीं हैं कब सुसंगत हैं— वे तथ्य, जो अन्यथा सुसंगत नहीं हैं, सुसंगत हैं :
(1) यदि वे किसी विवाद्यक तथ्य वा सुसंगत तथ्य से असंगत हैं.
(2) यदि वे स्वयंमेव या अन्य तथ्यों के संसंग में किसी विवाद्यक तथ्य या सुसंगत तथ्य का अस्तित्व या अनस्तित्व अत्यन्त अधिसम्भाव्य या अनधिसम्भाव्य बनाते हैं।
दृष्टांत
(क) प्रश्न यह है कि क्या क ने किसी अमुक दिन कलकत्ते में अपराध किया।
यह तथ्य कि वह उस दिन लाहौर में था, सुसंगत है।
यह तथ्य कि जब अपराध किया गया था उस समय के लगभग के उस स्थान से, जहां कि वह अपराध किया गया था, इतनी दूरी पर था कि क द्वारा उस अपराध का किया जाना यदि असम्भव नहीं तो अत्यन्त अनधिसम्भाव्य था, सुसंगत है।
(ख) प्रश्न यह है कि क्या क ने अपराध किया है।
परिस्थितियां ऐसी हैं कि वह अपराध क, ख, ग, या घ में से किसी एक के द्वारा अवश्य किया गया होगा। वह हर तथ्य जिससे यह दर्शित होता है कि वह अपराध किसी अन्य के द्वारा नहीं किया जा सकता था वह ख, ग या घ में से किसी के द्वारा नहीं किया गया था, सुसंगत है।
FAQ:
अन्यत्र उपस्थिति (प्ली ऑफ ऐलिबी) का बचाव कौन सी धारा मे मिलता है ?
धारा 11
प्ली ऑफ ऐलिबी साक्ष्य अधिनियम की कौन सी धारा मे है ?
धारा 11