शनिवार, मार्च 7, 2026
होमBare Actsभारतीय संविदा अधिनियम 1872धारा 5 संविदा क्या है |what is section 5 contract act in...

धारा 5 संविदा क्या है |what is section 5 contract act in hindi

धारा 5 संविदा क्या है | section 5 contract act in hindi

धारा 5. प्रस्थापनाओं और प्रतिग्रहणों का प्रतिसंहरण. – कोई भी प्रस्थापना उसके प्रतिग्रहण की संसूचना प्रस्थापक के विरुद्ध संपूर्ण हो जाने से पूर्व किसी भी समय प्रतिसंहृत की जा सकेगी, किन्तु उसके पश्चात् नहीं ।
कोई भी प्रतिग्रहण उस प्रतिग्रहण की संसूचना, प्रतिगृहीता के विरुद्ध संपूर्ण हो जाने से पूर्व किसी भी समय प्रतिसंहृत किया जा सकेगा, किन्तु उसके पश्चात् नहीं ।

दृष्टांत

क अपना गृह ख को बेचने की प्रस्थापना डाक से भेजे गए एक पत्र द्वारा करता है।
ख प्रस्थापना को डाक से भेजे गए पत्र द्वारा प्रतिगृहीत करता है।
क अपनी प्रस्थापना को ख द्वारा अपने प्रतिग्रण का पत्र डाक में डाले जाने से पूर्व किसी भी समय या डाले जाने के क्षण प्रतिसंहृत कर सकेगा, किन्तु उसके पश्चात् नेहीं ।
ख अपने प्रतिग्रहण को, उसे संसूचित करने वाला पत्र क को पहुंचने के पूर्व किसी भी समय या पहुंचने के क्षण प्रतिसंहत कर सकेगा, किन्तु उसके पश्चात् नही

FAQ:

प्रस्तावना कब तक प्रतिसंहृत की जा सकती है ?

प्रस्तावना के प्रतिग्रहण की संसूचना प्रस्थापक के विरुद्ध पूरी होने से पहले किसी भी समय

Related articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most popular

Latest

Subscribe

© All rights reserved